Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNew Policy Ends No Detention Failing Students in 5th and 8th Grade Must Repeat
स्कूल में फेल होने के दो माह बाद फिर पास हो सकेंगे विद्यार्थी

स्कूल में फेल होने के दो माह बाद फिर पास हो सकेंगे विद्यार्थी

संक्षेप:

अब पांचवीं और आठवीं कक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। उन्हें सुधार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, लेकिन दूसरी बार भी फेल होने पर उन्हें उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं और अभिभावकों की काउंसिलिंग भी होगी।

Dec 21, 2025 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

अब पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में स्वतः प्रमोट नहीं किया जाएगा। हालांकि, फेल होने के बाद छात्रों को दो माह के भीतर परिणाम सुधारने और पास होने का एक और अवसर दिया जाएगा। इसके तहत फेल छात्रों को रिजल्ट घोषित होने के दो महीने के अंदर स्कूल स्तर पर सुधार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यह बदलाव नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 में किए गए संशोधन के तहत किया गया है। केंद्र सरकार ने स्कूलों में लागू नो डिटेंशन पॉलिसी को समाप्त कर दिया है। अब तक इस अधिनियम के तहत आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को फेल नहीं किया जाता था, लेकिन नए प्रावधान के अनुसार अब पास-फेल की व्यवस्था लागू होगी।

इससे संबंधित गजट का हाल ही में प्रकाशन किया गया है। गजट के अनुसार, यदि कोई विद्यार्थी पांचवीं या आठवीं कक्षा में फेल होता है, तो उसे दो माह के भीतर दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। दूसरी परीक्षा में भी असफल रहने पर विद्यार्थी को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा और उसे उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी। हालांकि, फेल होने के आधार पर किसी भी विद्यार्थी को आठवीं तक स्कूल से निकाला नहीं जा सकेगा। कमजोर विद्यार्थी के लिए लगेगी विशेष कक्षा प्रावधानों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी और उनकी अलग से मॉनिटरिंग की जाएगी। फेल होने वाले छात्रों के अभिभावकों की विशेषज्ञों द्वारा काउंसिलिंग भी कराई जाएगी, ताकि बच्चों को पढ़ाई में आगे बढ़ने में सहयोग मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;