स्टेशन के नई पार्किंग में एक साथ खड़े होंगे 10 हजार वाहन

Mar 06, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने टाटानगर स्टेशन की नई पार्किंग बनाने का आदेश दिया है। नई पार्किंग में एक साथ दस हजार वाहनों की सुविधा होगी, जिससे यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत यह पार्किंग आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

स्टेशन के नई पार्किंग में एक साथ खड़े होंगे 10 हजार वाहन

चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने टाटानगर स्टेशन की नई पार्किंग को जल्द बनाने का आदेश दिया है ताकि, स्टेशन पुनर्विकास से पार्किंग स्थल पर नया भवन बनाने का काम शुरू हो सके। डीआरएम ने गुरुवार को स्टेशन निरीक्षण के बाद कीताडीह रोड में टूट दुकानों का भी जायजा लिया। बताया जाता है कि, टाटानगर स्टेशन की नई पार्किंग में एक साथ दस हजार वाहनों के खड़े होने की सुविधा होगी। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत नया पार्किंग आगामी 50 वर्ष की भीड़ के मद्देनजर बन रहा है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्किंग बनाने में जुटा है।

इसके लिए स्टेशन चौक एवं कीताडीह रोड के वर्षों पुराने दुकानों एवं दर्जनों घर को तोड़कर पार्किंग की जगह खाली करायी गई। नई पार्किंग शुरू होने से यात्रियों को इन -आउट गेट के जाम से छुटकारा मिलेगा। जानकार बताते हैं कि स्टेशन विकास का कार्य शुरू होने पर बर्मामाइंस गेट की ओर मल्टी स्टोरी पार्किंग की रेलवे की योजना है। इधर, टाटानगर के डीआरएम व अन्य अधिकारियों ने बागबेड़ा स्थित रेलवे हाई स्कूल में मल्टी डिपार्टमेंट ट्रेनिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया, जिसका उद्घटन जल्द होने की उम्मीद है। मल्टी डिपार्टमेंट ट्रेनिंग सेंटर चालू होने से रेलकर्मियों को ट्रेनिंग के लिए सीनी, चक्रधरपुर व राउरकेला नहीं जाना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, टाटानगर आने से पूर्व डीआरएम सीनी और राजखरसांवा स्टेशन का भी निरीक्षण किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।