सेवा सदन अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक एवं एंडो-यूरोलॉजी विभाग शुरू
जुगसलाई राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक एवं एंडो-यूरोलॉजी विभाग का शुभारंभ हुआ। सर्जन डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में मरीजों को सुरक्षित और सस्ता ऑपरेशन मिल सकेगा। इससे मरीजों को अस्पताल में कम समय रहना पड़ेगा और इलाज के लिए बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जुगसलाई राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में सोमवार को लेप्रोस्कोपिक एवं एंडो-यूरोलॉजी विभाग शुरू हो गया है। अब सर्जन डॉ. संजय कुमार के मार्गदर्शन में मरीजों का सुरक्षित और सस्ता ऑपरेशन हो सकेगा। इस विभाग में गॉल ब्लैडर, अपेंडिक्स, हर्निया और स्टोन जैसे ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक तकनीक से किए जाएंगे। इससे मरीजों को अस्पताल में कम समय रहना पड़ेगा और वे जल्दी स्वस्थ हो सकेंगे। इस पहल से जुगसलाई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को इलाज के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल अध्यक्ष दिलीप गोयल, महासचिव सीए जगदीश खंडेलवाल, सत्यानारायण अग्रवाल और मनीष केडिया ने बताया कि विधायक ने लेप्रोस्कोपिक एवं एंडो-यूरोलॉजी मशीन का उद्घाटन किया।
महासचिव सीए जगदीश खंडेलवाल ने कहा कि अस्पताल में डायलिसिस, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, एनआईसीयू और इमरजेंसी सुविधा पहले से उपलब्ध है। जल्द ही सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन भी लगाई जाएगी। अध्यक्ष दिलीप गोयल ने बताया कि राजस्थान सेवा सदन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाकर फेको सर्जरी के माध्यम से ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


