चक्रधरपुर के डीआरएम का तबादला, तरुण हूरिया होंगे नए डीआरएम
चक्रधरपुर मंडल के नए डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अरुण जे राठौर का तबादला हो गया है। ईस्ट कॉस्ट रेलवे के तरुण हूरिया को नया डीआरएम बनाया गया है। राठौर ने 16 अक्टूबर 2022 को डीआरएम का पद संभाला था। वे...

चक्रधरपुर मंडल के नए डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अरुण जे राठौर का तबादला हो गया। उनकी जगह में ईस्ट कॉस्ट रेलवे के तरुण हूरिया को नया डीआरएम बनाया गया है। यह सूचना रेलवे बोर्ड के निदेशक रवीन्द्र पांडेय ने जारी की है। राठौर ने 16 अक्तूबर 2022 को चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने विजय कुमार साहू का स्थान लिया था। वे भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1995 बैच के अधिकारी थे। 11 सितंबर 1995 को भारतीय रेलवे में शामिल हुए थे और उनकी पहली पोस्टिंग सिकंदराबाद में एरिया मैनेजर के रूप में हुई थी। उन्होंने दक्षिण मध्य रेलवे मुख्यालय में काम करने के अलावा दक्षिण पश्चिम रेलवे में हुबली डिवीजन के वाणिज्यिक और सुरक्षा विभाग में शाखा अधिकारी के रूप में भी काम किया। डीआरएम बनने से पहले वे सिकंदराबाद में मुख्य यातायात प्रबंधक थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।