ब्रह्मर्षि विकास मंच, टेल्को-बिरसानगर के अध्यक्ष मृत्युंजय, महासचिव बने प्रेम कुमार
जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच की नई कमेटी का गठन किया गया है। अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, महासचिव प्रेम कुमार, और महिला अध्यक्ष ममता देवी को नामित किया गया है। घोड़ाबांधा इकाई के लिए धर्मेन्द्र कुमार और मनीष कुमार को अध्यक्ष और महासचिव बनाया गया। बैठक में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच, टेल्को-बिरसानगर इकाई की नई कमेटी का गठन कर लिया गया है। अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, महासचिव प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रेम कुमार, कन्हैया कुमार, राज कुमार व जितेन्द्र मौआर, सचिव उमेश, कोषाध्यक्ष शशि कुमार एवं कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह को बनाया गया है। इकाई के द्वारा महिला अध्यक्ष के रूप में ममता देवी को नामित किया गया है। कमेटी का गठन बिरसानगर में आयोजित बैठक में किया गया जिसमें विशेष रूप से केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राम नारायण शर्मा और पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे। दोनों ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस बैठक में टाटा मोटर्स यूनियन कार्यकारी अध्यक्ष विनोद शर्मा, शिन्टू शर्मा, संतोष शारदुल्, युवा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, पूर्व अध्यक्ष टेल्को उदय शर्मा, गौरी शंकर चौधरी, कन्हैया कुमार, गजेंद्र कुमार, धनंजय तिवारी, अनुराग, सुनील शर्मा पूर्व अध्यक्ष बिरसानगर रणधीर सिंह पूर्व महामंत्री बिरसानगर,धर्मेंद्र कुमार सिंह पूर्व केबुल इकाई अध्यक्ष, मनोज ठाकुर केबुल इकाई अध्यक्ष, रिपु शर्मा केबुल इकाई महामंत्री, राम सिंहासन, श्रीनिवास सहित बड़ी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन टेल्को इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष महेश तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल के निवर्तमान महामंत्री प्रेम कुमार ने किया। घोड़ाबांधा के अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र और महासचिव मनीष कुमार दूसरी ओर, मंच की घोड़ाबांधा इकाई का भी गठन किया गया है। अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर और महासचिव मनीष कुमार को बनाया गया है। महिला इकाई की अध्यक्ष रूबी ठाकुर, महासचिव वंदना कुमारी, सह सचिव किरण सिन्हा और कोषाध्यक्ष नीता सिंह को बनाया गया है। घोड़ाबांधा इकाई का भी गठन वहां आयोजित बैठक में किया गया जिसमें केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राम नारायण शर्मा और निवर्तमान अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


