जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच मानगो इकाई की नई कमिटी गठित, राजीव कुमार बने अध्यक्ष और मृत्युंजय-पवन महासचिव
जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच, मानगो इकाई की बैठक पारसनगर में संपन्न हुई। बैठक में नई कमिटी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। अध्यक्ष के रूप में राजीव कुमार, महासचिव मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद सिंह एवं युक्ति नाथ को चुना गया। सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
जमशेदपुर:ब्रह्मर्षि विकास मंच, मानगो इकाई की महत्वपूर्ण बैठक पारसनगर, मानगो में ब्रह्मर्षि विकास मंच के संरक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह के आवास पर सोमवार को संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मानगो इकाई की नई कमिटी का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराना था। बैठक में आम सहमति से अध्यक्ष के लिए राजीव कुमार, महासचिव मृत्युंजय कुमार एवं पवन कुमार, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद सिंह व युक्ति नाथ के नाम का प्रस्ताव आया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। घोषणा के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को माला पहना कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता इकाई के वर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की जबकि संचालन निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया ने किया। बैठक में मुख्य रूप से ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष राम नारायण शर्मा , महासचिव मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे, पूर्व महासचिव योगेंद्र मौआर,एग्रिको इकाई के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ठाकुर,जिला के उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, प्रो जयंत, बृज मोहन सिंह,सुशील कुमार मिश्रा,बीरेंद्र पांडे,सुरेश शर्मा,सुरेश प्रसाद शर्मा, राम प्रमोद दुबे,मुकेश कुमार सिंह,अभय शाही, गुड्डू शर्मा, अमर राज शर्मा, राजेश प्रसाद सिन्हा ,सुधीर कुमार सिंह, राजेश कुमार चौधरी, सुनील कुमार,अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मुकेश सिंह ,अर्जुन शर्मा, शैलेश कुमार पांडे,श्रीधर,नंद किशोर सिंह,अमर कुमार शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मंच के सचिव मुकेश शर्मा ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


