Jamshedpur News: आज से कैंटीन में पंच के बाद ही मिलेगा खाना-नाश्ता
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर। एक अक्टूबर से कंपनी कैंटीन में कर्मचारियों को पंच करने के बाद ही खाना

Jamshedpur News: जमशेदपुर। एक अक्तूबर से कंपनी की कैंटीन में कर्मचारियों को पंच करने के बाद ही खाना और नाश्ता मिलेगा। कंपनी से 2500 रुपये कैंटीन भत्ता लेने वाले कर्मचारी यदि कैंटीन में भोजन करते हैं तो पंच के बाद ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान के बाद ही उन्हें थाली लेने की अनुमति मिलेगी। वहीं, कंपनी से 2500 रुपये कैंटीन भत्ता नहीं लेने वाले कर्मचारियों को पंच करने के बाद बिना अतिरिक्त भुगतान के थाली लेने का सिग्नल मिलेगा।

