ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपरसूडीह में पड़ोसी ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

परसूडीह में पड़ोसी ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

परसूडीह थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय महिलाओं ने आरोपी शिबू करुआ(35) को पकड़कर उसकी पिटाई कर...

परसूडीह में पड़ोसी ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 21 Feb 2020 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय महिलाओं ने आरोपी शिबू करुआ(35) को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी अपनी पत्नी व बच्चे के साथ भागकर थाना पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोग और बच्ची के परिजन भी थाना पहुंच गए। सभी ने पुलिस को शिबू करुआ की कारस्तानी की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। परसूडीह पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर जेल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी बच्ची को फुसलाकर पास के श्मशान घाट ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान वहां शौच करने कुछ लोग पहुंच गए। जिससे आरोपी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सका। बाद में उसने बच्ची को धमकी देते हुए छोड़ दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपी के घर पहुचकर उसकी पिटाई कर दी। इधर, पुलिस ने गुरुवार को बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया। बच्ची सिदो-कान्हो मेमोरियल हाई स्कूल में कक्षा एक में पढ़ाई करती है। आरोपी शिबू करुआ बगानटोला में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा है। वह पेशे से चालक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें