Jamshedpur News: 108 संचालक समेत 3 के खिलाफ एफआईआर के बाद अब साक्ष्य जुटा रही पुलिस
Jamshedpur News: पटमदा में एक मरीज की मौत के लिए एंबुलेंस चालक और तकनीशियन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने लापरवाही की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। स्थानीय थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों से मिलकर मामले की जांच की और शव के नमूने एकत्र किए जाते हैं।
Jamshedpur News: पटमदा: पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर रविवार को पटमदा सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार सिंह की ओर से 108 एंबुलेंस संचालक सह क्लस्टर लीडर आलोक कुमार, एंबुलेंस चालक निलेश कुमार एवं तकनीशियन सुजीत कुमार के विरुद्ध पटमदा थाना में लापरवाही बरतने के कारण एक मरीज की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बाद पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सुबह पटमदा के जोड़सा गांव पहुंचे थाना प्रभारी ने मृतक संतोष कुंभकार के परिजनों से मिलकर मामले की छानबीन की। इस दौरान परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए बिना गांव में ही जलाकर अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी देने पर थाना प्रभारी ने श्मशान स्थल जाकर राख के नमूने एकत्र किए।
इस संबंध में पूछने पर बताया गया कि इसे रांची स्थित लैब भेजा जाएगा एवं वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर सिविल सर्जन ने भी एंबुलेंस संचालक एजेंसी को नोटिस जारी करते हुए घटना के संबंध में दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


