ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमासिक धर्म की भ्रांतियां दूर करने की जरूरत : कुणाल

मासिक धर्म की भ्रांतियां दूर करने की जरूरत : कुणाल

अक्षय कुमार अभिनीत ‘पैडमैन फिल्म आधी आबादी को प्रभावित करती है। महिला सशक्तीकरण में यह मील का पत्थर साबित होगी। यह नारी के स्वस्थ्य रहने की मानसिकता को बल देने वाली...

मासिक धर्म की भ्रांतियां दूर करने की जरूरत : कुणाल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 13 Feb 2018 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्षय कुमार अभिनीत ‘पैडमैन फिल्म आधी आबादी को प्रभावित करती है। महिला सशक्तीकरण में यह मील का पत्थर साबित होगी। यह नारी के स्वस्थ्य रहने की मानसिकता को बल देने वाली है।

ये बातें बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार दोपहर आईलेक्स में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के विशेष कार्यक्रम में कहीं। राजकृत बालिका उच्च विद्यालय साकची जमशेदपुर की 100 छात्राओं को ‘पैडमैन फिल्म दिखाई गई। प्रधानाध्यापिका मंजू सिन्हा ने कहा कि किशोरियों के लिए यह सुखद अहसास है।

सरकार टैक्स फ्री करे : विधायक ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जाकर मासिक धर्म को लेकर भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। सरकार फिल्म को टैक्स फ्री करे, ताकि आम महिलाएं भी इसे देखकर जागरूक हो सकें। सरकार नीति बनाकर वेंडर मशीन लगाने का काम करे। क्लब की अध्यक्ष अल्पा पारिख ने कहा कि फिल्म का संदेश बेहतर समाज निर्माण में सहायक होगा। महासचिव परिणीका अग्रवाल ने सस्ते दर पर पैड उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मौके पर डॉ. शोमा, टीना मेहता, किरन देबुका, प्रेरणा तोदी, दीपाली, गोपा वोरा, प्रीति सेठ, रूपा मौजूद थीं।

पूजा ने बनाया मॉडल : विद्यालय की छात्रा पूजा महतो ने सेनेटरी पैड निष्पादन की मशीन बनाकर मिसाल पेश की। मिट्टी के बर्तन वाली डिस्पोजल उपकरण को विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत किया गया। कुणाल षाड़ंगी ने पूजा को ब्रैंड अम्बसेडर बनाने की वकालत की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें