Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNDA Candidate Sandhya Singh Campaigns for Mayor Position in Jamshedpur
एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह ने पदयात्रा कर मांगा समर्थन

एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह ने पदयात्रा कर मांगा समर्थन

संक्षेप:

जमशेदपुर में मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न इलाकों में पदयात्रा कर जनता से संवाद किया और मतदान की अपील की। संध्या ने कहा कि उनका प्राथमिकता मानगो का समग्र विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाएं हैं।

Feb 10, 2026 12:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रामनगर शंकोसाई, पारडीह और शांतिनगर सहित विभिन्न इलाकों में पदयात्रा कर आम जनता से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की।पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने संध्या सिंह का स्वागत किया। पारडीह एवं शांतिनगर क्षेत्रों में भी जनसंपर्क के दौरान सकारात्मक माहौल नजर आया।इस मौके पर संध्या सिंह ने कहा कि मानगो का समग्र विकास, स्वच्छता, बेहतर सड़क, पेयजल और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने मतदाताओं से क्रमांक संख्या 10 “कैमरा छाप” चुनाव चिह्न पर मतदान कर मानगो के विकास में भागीदार बनने की अपील की।