महिला आरक्षण बिल का लोक सभा में गिरना राष्ट्रीय राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ. पवन पांडेय ने महिला आरक्षण बिल के लोक सभा में गिरने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने विपक्ष के विरोध को महिलाओं के हित पर कुठाराघात कहा और आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण की बातें करने का असली चेहरा दिखाया। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए देश की आधी आबादी विपक्ष को कभी माफ नहीं करेगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता डॉ. पवन पांडेय ने कहा है कि महिला आरक्षण बिल का लोक सभा में गिरना राष्ट्रीय राजनीति के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने विपक्ष पर महिला आरक्षण बिल का विरोध किये जाने को महिलाओं के हित पर कुठाराघात करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमेशा महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाले विपक्ष के पास जब महिला आरक्षण बिल को पास कराने का मौका आया तो उसने अपना असली चेहरा दिखा दिया। उनका कहना है इस विषय पर बातें करना अलग है और महिलाओं को सच में अधिकार देना अलग है। एनसीपी नेता ने दावा किया कि देश की आधी आबादी विपक्ष के इस कृत्य के लिए उसे कभी माफ नहीं करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


