जेकेएस में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का समापन एवं स्वामी विवेकानंद जयंती आयोजित
सोमवार को जेकेएस महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार सिंह ने युवाओं को चरित्र निर्माण और सफलता के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के अध्यक्ष और सचिव ने भी युवाओं को नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का महत्व बताया।
सोमवार को जेकेएस महाविद्यालय के राष्ट्रीय युवा दिवस के साथ विवेकानंद की जयंती का आयोजन एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार सिंह वित्त पदाधिकारी, कोल्हान विश्वविद्यालय, अध्यक्ष डॉ संतन प्रसाद,सचिव डॉ पी.के. पाणी को स्मृति चिन्ह, शाल व पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं में विवेकानंद की तरह ही चरित्र निर्माण हो तथा अपने इच्छित क्षेत्र में अभ्यास के द्वारा पूर्ण सफलता के मार्ग को प्राप्त करें।
साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के उपलब्धियां की यात्रा को सकारात्मक बताते हुए उत्साह वर्धन किया। महाविद्यालय के सचिव डॉ पी के पाणी ने कहा कि यह दिन केवल उत्सव नहीं बल्कि आत्ममंथन का अवसर है, कि आज का युवा किस दिशा में जा रहा है और देश उससे क्या अपेक्षा करता है। महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ संतंन प्रसाद ने स्वामी जी के नैतिक विचारों पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को अनुशासन और समाज के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ मोहित कुमार ने महाविद्यालय की उपलब्धियां बताया तथा युवाओं को स्वामी जी के विचारों, आत्मविश्वास, निडरता सेवा भाव और एकाग्रता से अवगत कराया न जो व्यक्ति के चरित्र निर्माण और राष्ट्र के उत्थान के लिए आवश्यक है। कोल्हन विश्वविद्यालय के 2025 के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक विजेता तनसिम, निशा,नूर को सम्मानित किया गयानन साथ ही युवा महोत्सव सप्ताह के विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत डॉ लक्ष्मी मुर्मू के तत्वाधान में किया गया। मंच का संचालन महाविद्यालय के छात्राए नगमा और नायाब द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो सिमरन कुमारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार सिंहा, डॉ मनीषा सिंह, प्रो रुपेश रजक,प्रोफेसर अनीता देवगम.प्रो शौबीक भट्टाचार्य एवं शिक्षित कर्मचारियों में अवधेश पांडेय, मुकेश कुमार, शंकर रजक, प्रतिमा कुमारी एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




