डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रमन के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान पर आधारित कविताएँ और 'जब गूगल बन जाए गुरु' नाटक शामिल थे। प्राचार्या ने विज्ञान के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की सलाह दी।

जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में साइंस क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। महान भौतिक विज्ञानी सर सीवीnरमन द्वारा 'रमन प्रभाव' की खोज की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर बी.एड. प्रशिक्षुओं के लिए कई ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें एक विशेष डॉक्यूमेंट्री के जरिए डॉ. रमन के जीवन संघर्ष और उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विज्ञान पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं। राजा और तनिष्का ने हिंदी में, जबकि रश्मि और अरुंधती ने अंग्रेजी में अपनी कविताओं के माध्यम से विज्ञान के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'जब गूगल बन जाए गुरु' नामक विज्ञान नाटक रहा, जिसने आधुनिक दौर में तकनीक और शिक्षा के अंतर्संबंधों को बखूबी दर्शाया। इसके साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने भावी शिक्षकों से अपील की कि वे अपने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और चेतना विकसित करने का प्रयास करें। वहीं उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने विकसित भारत के निर्माण में सूचना और प्रौद्योगिकी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमृता एवं मनप्रीत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रत्येक्षा द्वारा दिया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा भारती और अमृता चौधरी का विशेष योगदान रहा। मौके पर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


