राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक सोच का संदेश

Mar 01, 2026 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने महान वैज्ञानिक सीवी रमण को श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और जिज्ञासा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विभिन्न विज्ञान शिक्षकों ने सिद्धांतों और मॉडलों का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक सोच का संदेश

राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने महान वैज्ञानिकों के कृतित्व को स्मरण करते हुए विज्ञान के प्रति अपनी आस्था और जिज्ञासा को व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पहले जानेंगे, फिर मानेंगे, यही वैज्ञानिक सोच की पहचान है।

उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने, प्रश्न पूछने और तर्कसंगत विचार विकसित करने का संदेश दिया। प्राचार्य ने कहा कि सीवी रमण को उनके महत्वपूर्ण आविष्कार रमण प्रभाव के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो भारत के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्रीमंत प्रमाणिक ने रमण इफेक्ट को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाते हुए उसका मॉडल प्रस्तुत किया, जिससे छात्र-छात्राओं को विषय की गहराई को समझने में सहायता मिली। कार्यक्रम के दौरान अन्य विज्ञान शिक्षकों ने भी विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों और मॉडलों का प्रस्तुतीकरण किया। विज्ञान शिक्षक राशिद नेसार ने लॉ ऑफ रिफ्लेक्शन का मॉडल प्रस्तुत कर प्रकाश के परावर्तन की प्रक्रिया को समझाया। स्नेहाशीष चटर्जी ने ट्रांसवर्स वेव फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया। अभिजित पाल ने कंडक्टर एवं इंसुलेटर के बीच अंतर को प्रयोग के माध्यम से स्पष्ट किया। तानिया सिंह ने टाइप्स ऑफ फ्रिक्शन, साउंड फॉर्मेशन इन मेटल पाइप ऑफ डिफरेंट लेंथ तथा कलर कॉम्बिनेशन जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर विद्यार्थियों की जिज्ञासा को बढ़ाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।