नदी और पहाड़ पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी, कल होगा उद्घाटन
जमशेदपुर में 22 मई को मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में नदी-पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. गोपाला गोवड़ा और जलपुरुष राजेंद्र सिंह करेंगे। सम्मेलन में पर्वत-जल संरक्षण पर विशेषज्ञ चर्चा होगी। यह सम्मेलन युगांतर भारती, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

जमशेदपुर। साकची स्थित मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में 22 मई सुबह 10 बजे नदी-पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. गोपाला गोवड़ा और जलपुरुष राजेंद्र सिंह करेंगे। सम्मेलन के संरक्षक विधायक सरयू राय ने बताया कि तीन तकनीकी सत्रों में पर्वत-जल संरक्षण व कानूनी मसौदे पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन युगांतर भारती, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, तरुण भारत संघ, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, जल बिरादरी, नेचर फाउंडेशन व मिशन वाई कर रहा है। कई डेलिगेट्स जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


