ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनंदकिशोर ने चलाया रघुवर के समर्थन में प्रचार अभियान

नंदकिशोर ने चलाया रघुवर के समर्थन में प्रचार अभियान

झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और बिहार के मंत्री नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह मुख्यमंत्री रघुवर दास के समर्थन में जमकर प्रचार अभियान...

नंदकिशोर ने चलाया रघुवर के समर्थन में प्रचार अभियान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 23 Nov 2019 02:24 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और बिहार के मंत्री नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह मुख्यमंत्री रघुवर दास के समर्थन में जमकर प्रचार अभियान चलाया। सबसे पहले उन्होंने नंदनगर ग्वाला बस्ती में महेन्द्र यादव के घर समाज के लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की और पदयात्रा के जरिये लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने रघुवर दास के लिए आशीर्वाद तथा समर्थन मांगा। फिर उन्होंने टेल्को बिरसानगर जोन वन बी में और रामाधीन बगान में बैठक की। उन्होंने बारीडीह बस्ती गोबर्द्धन पथ में समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रघुवर दास और हम 1995 से हीं विधायक हैं। हम दोनों की दोस्ती अटूट है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें