ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानगो दुष्कर्म मामले में नानक ने सैनी और शिवकुमार के खिलाफ गवाही दी

मानगो दुष्कर्म मामले में नानक ने सैनी और शिवकुमार के खिलाफ गवाही दी

मानगो दुष्कर्म मामले में अदालत में गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहली गवाही पीड़िता के अभिभावक नानक चंद सेठ की हुई। गवाही के दौरान इन्द्रपाल सिंह सैनी और शिवकुमार को वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम...

मानगो दुष्कर्म मामले में नानक ने सैनी और शिवकुमार के खिलाफ गवाही दी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 01 Feb 2019 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो दुष्कर्म मामले में अदालत में गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहली गवाही पीड़िता के अभिभावक नानक चंद सेठ की हुई। गवाही के दौरान इन्द्रपाल सिंह सैनी और शिवकुमार को वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया, जबकि श्रीकांत जिसकी जमानत हो गई है, वह सशरीर पेश हुआ। अपने बयान में नानक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि पीड़िता को वह कहां से लेकर आया था। अपनी गवाही की पहली प्रक्रिया में नानक ने इन्द्रपाल सिंह सैनी और शिवकुमार का नाम लिया। गवाही की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी। इस मामले में तीन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। गवाही की प्रक्रिया समय अधिक होने के चलते पूरी नहीं हो पाई। प्रतिपरीक्षण के लिए 19 फरवरी की तिथि तय की गई है। गवाही के लिए नानक चन्द्र सेठ अपने साथ पीड़िता को भी ले गए थे। इसके चलते पुलिस की विशेष सुरक्षा दी गई थी। पुलिस वाहन में ही पीड़िता को कोर्ट में ले जाया गया। उसके बाद शाम में उसे घर तक पहुंचाने के लिए पुलिस आई। पीड़िता के अभिभावक नानक चंद सेठ को विशेष सुरक्षा दी गई है। मानगो के एक अपार्टमेंट की नाबालिग लड़की से पहले दुष्कर्म किया गया। उसके बाद उसका वीडियो बनाया गया। उस वीडियो से पीड़िता को ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराया गया। पीड़िता ने इस मामले में अपने अभिभावक नानकचंद को जब यह बात बताई, तब मामला उजागर हुआ। इस मामले में पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके आधार पर इन्द्रपाल सिंह सैनी, शिव कुमार और श्रीकांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन तीनों का नाम ही आरोप पत्र में भी है। मानगो दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीआईडी को जांच करने का आदेश दिया था। इसमें एक महीने के अंदर ही रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था। आदेश के छह महीने बीत गए हैं, लेकिन इन छह महीनों में महज छह जगह ही पीड़िता को लेकर सीआईडी की टीम जा सकी। पीड़िता ने जिस पश्चिम बंगाल की लड़की पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है, उससे पूछताछ के बाद सीआईडी की टीम ने छोड़ दिया है। सीआईडी टीम बुधवार को लौट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें