नशेड़ी युवक की मौत पर रेल थाना में यूडी का केस दर्ज

Jan 19, 2026 02:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर में टाटानगर गुड शेड से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का था। रेल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

नशेड़ी युवक की मौत पर रेल थाना में यूडी का केस दर्ज

जमशेदपुर। टाटानगर गुड शेड से बरामद अज्ञात शव का नाम पता रेल पुलिस को नहीं मिला लेकिन कई स्थानीय लोगों ने रेल पुलिस को बताया कि युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का था। इससे रेल पुलिस ने थाना में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बताया जाता है कि रेल पुलिस ने रविवार देर शाम 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया था लेकिन रात होने के कारण छानबीन नहीं कर सकी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;