स्टेशन के बर्मामाइंस गेट महिला की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट पर एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। स्थानीय ऑटो चालक ने आरपीएफ को सूचित किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान की कोशिश कर रही है।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के टिकट केंद्र हॉल में एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। स्थानीय ऑटो चालक ने आरपीएफ को महिला के अचित होने की जानकारी दी थी लेकिन रेलवे अस्पताल के डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इससे रेल पुलिस ने महिला के शव को बर्मामाइंस से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है जबकि आरपीएफ के बयान पर और अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया गया। रेल पुलिस मृतका के पहचान में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


