धातकीडीह तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरधातकीडीह स्थित तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान शव देखा और पुलिस को सूचित किया। शव के साथ मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल भी मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।

धातकीडीह स्थित तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब किनारे मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल भी बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


