Jamshedpur News: राहुल बच्चा हत्याकांड में फरार आरोपी विक्की गिरफ्तार
Jamshedpur News: 8 जुलाई को नजीरिया स्कूल के पास राहुल बच्चा की हत्या के आरोपी विक्की सिंह को बिरसानगर से गिरफ्तार किया गया। विक्की ने हत्या का दोष स्वीकार किया। राहुल की हत्या एक युवती के प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी, जिसमें विक्की समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Jamshedpur News: मानगो मुंशी मोहल्ला में 8 जुलाई को नजीरिया स्कूल के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या मामले में फरार आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू को पुलिस ने रविवार रात बिरसानगर से गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ललित मीणा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल बच्चा की हत्या के बाद विक्की लगातार ठिकाना बदल रहा था, लेकिन आखिरकार बिरसानगर से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने हत्या का दोष स्वीकार कर लिया है। विक्की पर मानगो उलीडीह थाने में दो और सिदगोड़ा थाने में तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है।मालूम
हो कि 8 जुलाई की शाम एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर राहुल बच्चा की गोली मारकर और ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले चार आरोपियों- साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अमरजीत प्रसाद उर्फ पांडेय और आफताब अली बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस जांच में पता चला कि राहुल और सब्बे दोनों एक ही युवती से प्रेम संबंध में थे। हत्या से तीन दिन पहले दोनों में विवाद भी हुआ था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


