ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपरसूडीह में जानलेवा हमला, मामला दर्ज

परसूडीह में जानलेवा हमला, मामला दर्ज

परसूडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर में जानलेवा हमला करने के दो अलग-अलग मामले शुक्रवार की देर रात थाने में दर्ज हुए। दोनों मामलों में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई...

परसूडीह में जानलेवा हमला, मामला दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 22 Apr 2018 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर में जानलेवा हमला करने के दो अलग-अलग मामले शुक्रवार की देर रात थाने में दर्ज हुए। दोनों मामलों में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पहला मामला मकदमपुर रोड नंबर एक के रहने वाले काजी मो. अकबर उर्फ बबलू ने दर्ज कराया है। मामले में आरोपी शाहरुख, मो. मोबीन, मो. सिकंदर और मो. कबीर को बनाया है। बताया कि मकदमपुर रोड नंबर दो निवासी मो. मुर्शिद के घर में शादी थी। वह शादी समारोह में भाग लेने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने घेर लिया और जानलेवा हमला कर गाली-गलौज की। लात-घूसे से मारा और नाली में फेंक दिया।

वहीं, शाहरुख अहमद ने मामले में आरोपी मनोवर हुसैन, मो. अख्तर उर्फ चीकू, मो. अफजल, सदर बबलू, मो. यूसुफ उर्फ पप्पू और मो. सिकंदर को बनाया गया है। मामले में कहा गया है कि शाम 5.20 बजे शेठ मन्नु के घर शादी थी। शादी समारोह में जा रहा था। इस बीच ही रास्ते में आरोपियों ने पत्थर से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें