थायरॉयड रोग मुक्त परिवार मल्टी-सेंट्रिक ट्रायल ड्राइव आयोजित
जमशेदपुर में थायरॉयड रोग मुक्त परिवार के तहत मल्टी-सेंट्रिक ट्रायल ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों ने थायरॉयड, हठयोग और राजयोग के संबंध पर चर्चा की। 40 सैंपल एकत्र किए गए और हठयोग एवं राजयोग सत्र भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

जमशेदपुर। थायरॉयड रोग मुक्त परिवार के तहत जमशेदपुर में मल्टी-सेंट्रिक ट्रायल ड्राइव का आयोजन यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, सोनारी में किया गया। यह कार्यक्रम पीजेएमसी दुमका एवं माउंट आबू के सहयोग से आयोजित हुआ।कार्यक्रम में डॉ. पीयूष रंजन ने थायरॉयड, हठयोग और राजयोग ध्यान के वैज्ञानिक संबंध पर प्रकाश डाला। डॉ. पूनम मेहता, डॉ. गौरी भादुड़ी, डॉ. नीलम चौधरी एवं डॉ. सुमित ने योग, ध्यान और हार्मोनल संतुलन पर अपने विचार साझा किए। ब्रह्माकुमारीज की बी.के. रागिनी दीदी ने राजयोग को तनाव प्रबंधन का प्रभावी साधन बताया।इस अवसर पर जांच एवं निदान हेतु 40 सैंपल एकत्र किए गए। कार्यक्रम में हठयोग एवं राजयोग सत्र भी आयोजित हुए।कार्यक्रम
का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


