
एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव 2026 : आत्मनिर्भर भारत के लिए स्थानीय उद्योगों को दिया जाएगा बढ़ावा
जमशेदपुर में 16-17 जनवरी को एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य देश के माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज को रक्षा क्षेत्र से जोड़ना है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी, सेमिनार और पैनल चर्चा के माध्यम से एमएसएमई को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शनिवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में 16-17 जनवरी को आयोजित होने वाले एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस दो-दिवसीय आयोजन का उद्देश्य देश के माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) को रक्षा क्षेत्र से जोड़ना और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने के अवसर प्रदान करना है। इसका उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य एमएसएमई को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं, जैसे कि इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस और मेक प्रोजेक्ट के तहत समर्थन प्रदान करना है।
अधिक जानकारी और स्टॉल बुकिंग के लिए एसिया के महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार संगी और सचिव अशोक गुप्ता से संपर्क किया जा सकता है। इस कार्यक्रम की विशेषताएं एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के एमएसएमई अपने उत्पादों और नवाचारों को प्रदर्शुत करेंगे। लगातार बैठकें होंगीं जिनसे उद्योगों और सरकारी खरीदारों के बीच सीधा जुड़ाव के अवसर मिलेंगे और सेमिनार तथा पैनल डिस्कसन होंगे जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सरकारी नीतियों और निर्यात संभावनाओं पर विशेषज्ञों के विचार सामने आएंगे। आयोजन के सहयोगी संगठन आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लघु उद्योग भारती भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स (नोडल एजेंसी) और बीईएमएएल (नोडल डीपीएसयू) संभावित प्रतिभागी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एयर चीफ मार्शल अरूप राहा, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम (सेवानिवृत्त) टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स महिंद्रा डिफेंस अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड वाहन फैक्टरी जबलपुर और कई अन्य प्रतिष्ठित उद्योग एवं रक्षा विशेषज्ञ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




