ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसांसद ने बागबेड़ा में टेम्पो चालकों को दिया राशन

सांसद ने बागबेड़ा में टेम्पो चालकों को दिया राशन

सांसद विद्युतवरण महतो के प्रयास से शुक्रवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से बागबेड़ा मे टेंपो चालकों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। यह जानकारी शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने...

सांसद ने बागबेड़ा में टेम्पो चालकों को दिया राशन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 10 May 2020 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

सांसद विद्युतवरण महतो के प्रयास से शुक्रवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से बागबेड़ा मे टेंपो चालकों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। यह जानकारी शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने दी। लॉकडाउन मे टेम्पो बंद हैं। इससे चालकों की आमदनी नहीं हो रही है और आर्थिक तंगी की स्थिति आ गई है। इसको देखते हुए गत दिनों चालकों ने सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं भाजयुमो के विजय कुमार सिंह से मदद की गुहार लगाई थी। झामुमो के महावीर मुर्मू ने बागबेड़ा में बांटा राशन : झामुमो के केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू के सौजन्य से शुक्रवार को बागबेड़ा थानांतर्गत जाटा झोपड़ी गांव में जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री जैसे चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, तेल, साबुन बांटा गया। नेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने जुगसलाई में बांटा भोजन : नेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को गरीब नवाज कॉलोनी जुगसलाई में भोजन वितरण किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें