Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMotorcycle Theft in Jamshedpur CCTV Footage Reveals Suspect
धतकीडीह में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

धतकीडीह में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

संक्षेप:

जमशेदपुर के धतकीडीह इलाके में एक मोटरसाइकिल चोरी हुई है। मोहम्मद मेहफूज़ आलम ने शिकायत की कि उनकी मित्र की स्प्लेंडर बाइक नमाज़ के लिए मस्जिद जाते समय गायब हुई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक का लॉक तोड़ते हुए दिखाई दिया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Tue, 2 Dec 2025 01:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। धतकीडीह इलाके में मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात सामने आई है। 7, ए-ब्लॉक, धतकीडीह के रहने वाले मोहम्मद मेहफूज़ आलम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर उनके मित्र शेख असगर अली की थी, जो सऊदी अरब यात्रा पर जाने से पहले उपयोग के लिए उन्हें देकर गए थे। नमाज़ के लिए निकलने पर गायब मिली बाइक मेहफूज़ आलम के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने मोटरसाइकिल को घर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया था। मंगलवार तड़के करीब 5 बजे जब वे नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिद जाने नीचे आए, तो बाइक गायब मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर, लॉक तोड़ ले गया बाइक स्थानीय लोगों की मदद से आसपास लगे कैमरों की जांच की गई। फुटेज में रात करीब 11:41 बजे एक युवक मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ते हुए और कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर भागते हुए साफ दिखाई दे रहा है। संबंधित फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है।पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोर की पहचान जल्द कर ली जाएगी।