ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरवंदे भारत ट्रेन में आधा से ज्यादा सीट बुक

वंदे भारत ट्रेन में आधा से ज्यादा सीट बुक

वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को लेकर पहली बार बुधवार सुबह टाटानगर स्टेशन होकर हावड़ा जाएगी। पहले फेरे का आधे से ज्यादा सीटें टाटानगर से बुक हो गई हैं,...

वंदे भारत ट्रेन में आधा से ज्यादा सीट बुक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 27 Sep 2023 04:51 AM
ऐप पर पढ़ें

वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को लेकर पहली बार बुधवार सुबह टाटानगर स्टेशन होकर हावड़ा जाएगी। पहले फेरे का आधे से ज्यादा सीटें टाटानगर से बुक हो गई हैं, जबकि 30 सितंबर शनिवार को एक्जीक्यूटिव क्लास में अभी से वेटिंग है। चक्रधरपुर मंडल के रेल अधिकारी वंदे भारत ट्रेन की चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास की बुकिंग पर नजर रख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चेयरकार के 546 सीटों में 300 से ज्यादा एक्जीक्यूटिव क्लास के 78 में से 71 सीट मंगलवार शाम तक बुक हो चुके, जबकि आईआरसीटीसी की वेबसाइट से देररात तक टिकट बुकिंग शुरू थी। मालूम हो कि वंदे भारत ट्रेन रांची से सुबह 5.15 बजे खुलेगी और 8.40 बजे टाटानगर आकर 5 मिनट बाद हावड़ा रवाना होगी। दोपहर 12.20 बजे हावड़ा पहुंचकर ट्रेन शाम में 3.45 बजे खुलेगी एवं शाम में 7.05 बजे टाटानगर आकर रात 10.50 बजे रांची पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन को रांची के बाद मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, खगड़पुर में भी ठहराव मिला है। रखरखाव के लिए हर मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा।

टाटा में सफाई व वाटरिंग का शिड्यूल

रांची व हावड़ा से अप-डाउन के दौरान टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के कोच की सफाई एवं शौचालय में पानी देने का शिड्यूल दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में बना है। ट्रेन में सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान भी रहेंगे। कैटरिंग व अन्य सेवा के लिए दूसरे विभाग के कर्मचारियों की ट्रेन में रोज ड्यूटी लगेगी, ताकि ट्रेन में यात्रियों को समय से चाय-नाश्ते मिले और किसी तरह से दिक्कत न हो।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े