ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसौ से अधिक नागरिकों से पूछा- सफाई में कैसा है शहर

सौ से अधिक नागरिकों से पूछा- सफाई में कैसा है शहर

स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के लिए केंद्रीय शहरी मंत्रालय के निर्देश पर कार्वी की टीम शनिवार को शहर आ गई। टीम पहले दिन शहर के विभिन्न इलाके में लगभग 30 जगहों पर पहुंची, जहां लोगों सौ से भी अधिक लोगों से...

सौ से अधिक नागरिकों से पूछा- सफाई में कैसा है शहर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 20 Jan 2019 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के लिए केंद्रीय शहरी मंत्रालय के निर्देश पर कार्वी की टीम शनिवार को शहर आ गई। टीम पहले दिन शहर के विभिन्न इलाके में लगभग 30 जगहों पर पहुंची, जहां लोगों सौ से भी अधिक लोगों से फीडबैक भी लिया। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार सर्वे टीम के दस दिनों तक शहर में रहने की संभावना है।टीम का सर्वे ही तय करेगा कि शहर सफाई के मामले में देश में किस नंबर पर है। इस सर्वे में जमशेदपुर अपनी श्रेणी के शहरों में 2018 में देश में 30वें तथा 2017 में 64वें स्थान पर था। तीन सदस्यीय टीम ने बिरसानगर, बारीडीह, कदमा, सोनारी, टेल्को के जोजोबेड़ा, बर्मामाइंस, बिष्टूपुर, साकची सहित अन्य इलाकों का दौरा किया। कहीं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया तो किसी मोहल्ले में डोर टू डोर कचरा उठाव का जायजा लिया। मोहल्ले के लोगों से सवाल किए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहे इस सर्वे में पांच हजार नंबरों के 19 सवालों पर पूरे शहर की सफाई व्यवस्था का आकलन किया जाएगा। इसमें टीम शहर में कचरा उठाव की स्थिति, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की स्थिति, कचरा परिवहन की व्यवस्था, ट्रेंचिंग ग्राउंड के हालात और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ओडीएफ की स्थिति, सब्जी और मछली बाजारों की सफाई का निरीक्षण करेगी। इन व्यवस्थाओं के संबंध में जो दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए हैं, उनका भौतिक सत्यापन भी करेगी। साथ ही हर वार्ड में जाकर लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे में पूछेगी। सर्वे टीम के सदस्यों ने बारीडीह, जोजोबेड़ा, बर्मामाइंस में सफाई को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और पूछा कि यहां सफाई होती है या नहीं। कूड़े का निस्तारण किस प्रकार किया जाता है। अन्य जगहों पर जमशेदपुर अक्षेस द्वारा बनवाए गए सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद स्वच्छता सर्वेक्षण टीम कूड़े के किए जा रहे निस्तारण की भी जानकारी ली। शहर में बनी पेंटिंग की ली तस्वीर : स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर स्वच्छता की जानकारी लेने के साथ साथ दीवारों पर बनी पेंटिंग की तस्वीरें भी लीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें