ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानसून में जमशेदपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश

मानसून में जमशेदपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश

शहर में मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से सात जुलाई तक सामान्य से एक फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं, झारखंड में सामान्य से 30 फीसदी से कम बारिश हुई है। खूंटी में सामान्य से...

मानसून में जमशेदपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 08 Jul 2018 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से सात जुलाई तक सामान्य से एक फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं, झारखंड में सामान्य से 30 फीसदी से कम बारिश हुई है। खूंटी में सामान्य से सर्वाधिक 77 फीसदी कम बारिश हुई।

बादलों को है नमी का इंतजार : मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि जुलाई में औसत से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। हालांकि मानसून कमजोर है व गर्जन वाले बादल को नमी का इंतजार है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास बने निम्न दबाव की रेखा 48 घंटे में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

मानसून की 288 मिमी बारिश : जमशेदपुर में सामान्य से एक फीसदी अधिक मानसून की 287.9 मिमी (सामान्य 286.3 मिमी) बारिश हो चुकी है। सरायकेला खरसावां में 201.2 (सामान्य 311.4) मिमी और पश्चिम सिंहभूम में 220.7 (सामान्य 284.5) मिमी बारिश सामान्य से क्रमश : 35 और 22 फीसदी कम है।

मानसून कमजोर, बादल छाए : कोल्हान में 24 घंटे से कमजोर मानसून में कहीं हल्की बारिश और कहीं बूंदाबांदी हुई थी। बाकी जगहों पर मौसम सूखा रहा। शनिवार को दिनभर सूर्य की तपिश ने उमस भरी गर्मी का अहसास कराया। 11 जुलाई तक बादलों के बीच एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

जमशेदपुर, हजारीबाग में अधिक : हजारीबाग में मानसून की औसत से 10 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। यहां सामान्य 262.9 मिमी (240 मिमी) बारिश हुई है। पूर्वी सिंहभूम में सामान्य (286.3) से अधिक 287.9 मिमी बारिश हुई। खूंटी में 77 फीसदी कम 74.5 मिमी और चतरा में 67 फीसदी कम 73.5 मिमी बारिश हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें