ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान में मानसून सक्रिय, बारिश की संभावना

कोल्हान में मानसून सक्रिय, बारिश की संभावना

दक्षिण पश्चिम मानसून ने बुधवार को झारखंड को कवर लिया है। 22 दिनों विलंब से पहुंचे मानसून 48 घंटे में झारखंड में विस्तृत हुआ। इस बीच मध्यम दर्जे की बारिश हुई। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर हो गया...

कोल्हान में मानसून सक्रिय, बारिश की संभावना
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 28 Jun 2018 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण पश्चिम मानसून ने बुधवार को झारखंड को कवर लिया है। 22 दिनों विलंब से पहुंचे मानसून 48 घंटे में झारखंड में विस्तृत हुआ। इस बीच मध्यम दर्जे की बारिश हुई। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर हो गया है।

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि कोल्हान में मानसून सक्रिय है। एक जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। तापमान 30 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 24 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय रहा है। हर जिले में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश चाईबासा 91.3 मिमी हुई। जमशेदपुर में 33 मिमी बारिश हुई। जून में जिले में 161.6 मिमी बारिश हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें