Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMohit Chauhan Enthralls Audience at XLRI Maxi Fair
प्ले बैक सिंगर मोहित चौहान के गानों पर झूमे एक्सलर्स

प्ले बैक सिंगर मोहित चौहान के गानों पर झूमे एक्सलर्स

संक्षेप:

एक्सएलआरआई में मैक्सी फेयर के अंतिम दिन मोहित चौहान ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए, और सभी ने लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लिया। उन्होंने कई लोकप्रिय गाने गाए, जिससे दर्शकों में जोश भर गया। फेयर में विभिन्न गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Jan 19, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

एक्सएलआरआई में मैक्सी फेयर के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को बालीवुड प्ले बैक सिंगर मोहित चौहान ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। शाम को सुनने के लिए दर्शकों का जोश ऐसा था कि उन पर ठंड का असर भी बेअसर नजर आया। लगभग 3 घंटे पहले से ही दर्शक एक्सएलआरआई के फुटबॉल ग्राउंड में अपने पसंदीदा सिंगर को सुनने के लिए इंतजार करते नजर आए। रात 10 बजे के बाद बजे मोहित चौहान मंच पर पहुंचे तो पूरा फुटबॉल ग्राउंड झूम उठा। जब वी मेट का तुमसे दिन होता है, सुरमयी शाम आती तुमसे.. सुनते भावी मैनेजर झूमने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद एक था टाइगर का गाना सैयारा मैं सैयारा..., पी लूं तेरे नीले-नीले शबनम और भीगी सी भागी सी, तू बेमिसाल है तेरी क्या मिसाल दूं की प्रस्तुति दी तो एक्सएलआरआई मैदान तालियों से गूंज उठा। इसके बाद मोहित चौहान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और एक से बढ़कर एक डिमांड पर लाइव परफॉर्मेंस देकर सभी फैंस का जोश सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआई (मैक्सी) की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए। इस दौरान दो दिवसीय इस फेयर में अलग-अलग ग्रुप और बच्चों की रचनात्मक दक्षता के लिए आर्ट अटैक, शहर की ब्यूटी और ब्रेन की परख करते हुए मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, डांस मेनिया के जरिए नृत्यकला, खाना-पकाना के साथ दिल जीतने के लिए मास्टर शेफ, बच्चों के लिए फैशन और डांस शो के अलावा कई आयोजन हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू मैक्सी फेर में सभी ने गर्मजोशी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वही शाम में लाइव परफॉर्मेंस के जरिए बॉलीवुड के गीतों पर जमकर झूमते रहे। अंतिम दिन सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।