ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमोहरदा में बनेगी ग्राम संसद : सांसद

मोहरदा में बनेगी ग्राम संसद : सांसद

मुख्यमंत्री की अनुशंसा से मोहरदा आदर्श ग्राम में 92 लाख रुपये की लागत से ग्राम संसद और पंचायत अखाड़ा का निर्माण किया...

मोहरदा में बनेगी ग्राम संसद : सांसद
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 28 May 2018 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री की अनुशंसा से मोहरदा आदर्श ग्राम में 92 लाख रुपये की लागत से ग्राम संसद और पंचायत अखाड़ा का निर्माण किया जाएगा।

सांसद विद्युत वरण महतो और मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल रविवार को मोहरदा आदर्श ग्राम में दोनों योजनाओं का शिलान्यास करने के दौरान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा के शासन में गांव से शहर तक सिर्फ विकास हीं विकास दिख रहा है। सरकार हर दिन विकास के नए कार्य कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में गरीबों का कल्याण तेजी से हो रहा है। रघुवर सरकार आगे भी गरीबों के लिए तेजी से विकास के लिए कार्य करती रहेगी। शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा कि विकास ही हमारी पूंजी है। भाजपा सिर्फ विकास चाहती है, क्योंकि विकास से हीं जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह यादव और महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा,पार्टी नेता तेजेन्दर सिंह जॉनी, अरुण तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, श्रीराम प्रसाद, बस्ती विकास समिति के महामंत्री बोल्टू सरकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें