Jamshedpur News: जेएसए सुपर डिवीजन फाइनल में पहुंचा मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में जेएसए फुटबॉल लीग-2026 के सेमीफाइनल में मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब ने बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराया। राजेश माझी ने निर्णायक गोल किया। मुकाबले में चार खिलाड़ियों को पीला कार्ड मिला। फाइनल में मोहम्मडेन का सामना जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर से होगा, जो 16 सितंबर को खेला जाएगा।

जेएसए सुपर डिवीजन फाइनल में पहुंचा मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब
जेएसए सुपर डिवीजन फाइनल में पहुंचा मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब

Jamshedpur News: जमशेदपुर। जेएसए फुटबॉल लीग-2026 के सुपर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब ने बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के 52वें मिनट में जर्सी नंबर-20 राजेश माझी ने निर्णायक गोल कर मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब को बढ़त दिलाई। इसके बाद बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन मोहम्मडेन के खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए बढ़त कायम रखी।मुकाबले में चार खिलाड़ियों को चेतावनी दी गई। बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी के तीन और मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब के एक खिलाड़ी को पीला कार्ड मिला।

किसी खिलाड़ी को मैदान से बाहर नहीं भेजा गया।इस जीत के साथ सुपर डिवीजन फाइनल में जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर और मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब आमने-सामने होंगे। खिताबी मुकाबला 16 सितंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दोपहर 2.30 बजे खेला जाएगा। मैच में विष्णु टुडू मुख्य अधिकारी रहे। उनके साथ संग्राम मुर्मू, चांदमुनी बिरुली और भोगलू हांसदा ने मैच अधिकारी की भूमिका निभाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: जेएसए सुपर डिवीजन फाइनल में पहुंचा मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब