Jamshedpur News: तड़ीपार के बाद भी जुगसलाई में रह रहा था भाकुड़, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार मो. खुर्शीद पर तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने का नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे अवैध हथियार मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी सख्त कार्रवाई के लिए तैयार हैं और उसकी गतिविधियों की और जांच कर रहे हैं।

Jamshedpur News: तड़ीपार के बाद भी जुगसलाई में रह रहा था भाकुड़, केस दर्ज

Jamshedpur News: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 10 आरोपियों में शामिल मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ पर एक और केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में अलग से मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई डीएसपी सुमित कुमार के बयान पर की गई है। पुलिस के अनुसार, भाकुड़ को पूर्व में जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था। इसके बावजूद वह आदेश का उल्लंघन करते हुए जुगसलाई क्षेत्र में रह रहा था। अवैध हथियार मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे जुगसलाई से गिरफ्तार किया।

जांच में स्पष्ट होने के बाद कि वह तड़ीपार अवधि के दौरान ही इलाके में मौजूद था, उसके खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई। गौरतलब है कि जुगसलाई थाना में दर्ज कांड में खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत 10 लोगों पर अवैध हथियार और गोली की खरीद-बिक्री तथा रखने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिला बदर का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तड़ीपार आदेश का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना होता है और इसका उल्लंघन कानूनन दंडनीय है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि भाकुड़ तड़ीपार के बावजूद कितने समय से जुगसलाई में रह रहा था और इस दौरान उसने हत्या की साजिश रची थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur News: तड़ीपार के बाद भी जुगसलाई में रह रहा था भाकुड़, केस दर्ज