Jamshedpur News: 30 दिव्यांगजनों को बांटे गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण
Jamshedpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जमशेदपुर में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 30 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मुफ्त में हियरिंग मशीन, वॉकर, व्हीलचेयर और अन्य उपकरण दिए गए। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिव्यांगजनों के समर्थन की जरूरत पर जोर दिया।
Jamshedpur News: जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, सिविल सर्जन डॉ. साहिल पॉल, सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह और संस्था के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य लोग शामिल हुए।इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को हियरिंग मशीन, वॉकर, वॉकिंग स्टिक, ब्लाइंड स्टिक, व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल समेत अन्य उपकरण नि:शुल्क दिए गए। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस दौरान आठ वर्षीय बच्ची को हियरिंग मशीन मिलने के बाद वहां मौजूद लोगों से इशारों में बातचीत करते देख भावुक क्षण बना।रघुवर दास ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहयोग और सम्मान के साथ आगे बढ़ने में मदद करना समाज की जिम्मेदारी है। कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से सेवा कार्य कर रही है और प्रत्येक माह की पांच और 25 तारीख को सदर अस्पताल में जरूरतमंदों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराती है।

