ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरराज्य में लागू होगा शंघाई का मॉडल : मुख्यमंत्री

राज्य में लागू होगा शंघाई का मॉडल : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे चीन के दौरे पर शंघाई के विकास मॉडल का अध्ययन करेंगे और उसे झारखंड में लागू करने की कोशिश करेंगे। सीएम गुरुवार को भाजपा की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक के बाद...

राज्य में लागू होगा शंघाई का मॉडल : मुख्यमंत्री
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 31 Aug 2018 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे चीन के दौरे पर शंघाई के विकास मॉडल का अध्ययन करेंगे और उसे झारखंड में लागू करने की कोशिश करेंगे। सीएम गुरुवार को भाजपा की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन के शंघाई शहर के विकास और शहरीकरण व्यवस्था को देखने के बाद नागरिक सुविधाओं के बारे में जानने का प्रयास किया जाएगा। उसी स्वरूप को झारखंड के शहरों में लागू किया जाएगा। वहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट का भी अध्ययन किया जाएगा, जिससे नवंबर में होने वाले ग्लोबल फूड प्रोसेसिंग समिट में उसका लाभ मिल सके। रघुवर ने कहा कि चीन दौरे के मुख्य एजेंडे में जैविक खेती को शामिल किया गया है। झारखंड में सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इसे जैविक खेती के जरिये बढ़ावा देने की योजना है। चीन में जैविक खेती के अध्ययन के बाद झारखंड में सब्जी की खेती में मदद मिलेगी।कम्युनिस्ट पार्टी से होगी वार्ता : मुख्यमंत्री ने कहा कि संघाई में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के साथ राजनीतिक वार्ता भी होगी, जिसमें पार्टी की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। सरकार और राजनीतिक दल के बीच समन्वय की उनकी नीति का भी अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन की सरकार से बातचीत करके तीन से सात सितंबर तक चीन दौरे का कार्यक्रम तय किया गया है। वहां बिजनेस, इंडस्ट्री, सिविल सोसाइटी के लोगों से भी बातचीत करेंगे। चीन दौरे के दौरान सीएम के साथ प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल और वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार भी शामिल होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें