ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानगो से मोबाइल चोर गिरफ्तार

मानगो से मोबाइल चोर गिरफ्तार

मानगो दाइगुट्टू चौक के पास रहने वाले पिंकू यादव का मोबाइल चोरी करने वाले कपाली रोड नंबर 8 निवासी मो. वकील को गुरुवार सुबह 3 बजे पकड़ लिया गया। इसके बाद घटना की जानकारी मानगो थाने में दी गई। मौके पर...

मानगो से मोबाइल चोर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 06 Jul 2018 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो दाइगुट्टू चौक के पास रहने वाले पिंकू यादव का मोबाइल चोरी करने वाले कपाली रोड नंबर 8 निवासी मो. वकील को गुरुवार सुबह 3 बजे पकड़ लिया गया। इसके बाद घटना की जानकारी मानगो थाने में दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल चोरी के बाद मो. वकील थोड़ी दूरी पर ही बैठकर मोबाइल चेक कर रहा था। इस दौरान कुछलोगों ने उसे देख लिया। आरोपी के खिलाफ मानगो थाने में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें