ट्रेन से मोबाइल चोरी का आरोपी स्टेशन पर धराया

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में टाटानगर जीआरपी और आरपीएफ टीम ने ओडिशा के मो. यूसुफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक यात्री का मोबाइल चुराया था। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। मामले की जांच जारी है।

ट्रेन से मोबाइल चोरी का आरोपी स्टेशन पर धराया

जमशेदपुर। टाटानगर जीआरपी के सहायक सब इंस्पेक्टर मो. इमरान खान के नेतृत्व में आरपीएफ उड़नदस्ता टीम के जवानों ने यात्री के मोबाइल चोरी के आरोप में ओडिशा के बिसरा निवासी मो. यूसुफ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बुधवार रात उसने जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से यात्री का मोबाइल चुराया था। इधर, रेल थाने में मोबाइल चोरी और बरामद होने का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। जीआरपी के अनुसार, मो. यूसुफ चोरी में पहले भी राउरकेला से जेल जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।