Mission Modi Again PM Women s Wing Meeting New Committee Formed मिशन मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा का हुआ विस्तार, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMission Modi Again PM Women s Wing Meeting New Committee Formed

मिशन मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा का हुआ विस्तार

फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। साकची जेल चौक के समीप ‘मिशन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 8 Sep 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
मिशन मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा का हुआ विस्तार

साकची जेल चौक के समीप मिशन मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में चंदना रानी को संयोजक मनोनीत किया गया, जबकि जिलाध्यक्ष प्रीति सिन्हा ने महिला मोर्चा की नई टीम की घोषणा की। पप्पी शर्मा, मोंटी सेनगुप्ता, गौरी, माला तिवारी, मनिंदर कौर, अरुणा श्रीवास्तव और प्रियंका रानी समेत 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। वहीं, राजू शर्मा को प्रदेश सहसूचना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मिशन मोदी अगेन पीएम के 50 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे, रामचंद्र, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, नरेंद्र, संजीव तिवारी, अरुण दुबे, प्रह्लाद, आशीष पोद्दार, नरेंद्र साहू, अंकित गुप्ता, अवधेश कुशवाहा और प्रवित मोहन शामिल थे।

बैठक में संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।