ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलापता किरीबुरू के मुन्ना का शव डिमना लेक में मिला

लापता किरीबुरू के मुन्ना का शव डिमना लेक में मिला

जमशेदपुर। ब्रह्मानंद अस्पताल के निकट स्थित लॉज से लापता किरीबुरू मुर्गा पाड़ा के लक्ष्मीकांत सिंह उर्फ मुन्ना (36) का शव शुक्रवार सुबह डिमना लेक में मिला है। उनकी मां की मौत 5 अक्टूबर को हुई थी जिसके...

लापता किरीबुरू के मुन्ना का शव डिमना लेक में मिला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 09 Oct 2020 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल के निकट स्थित लॉज से लापता किरीबुरू मुर्गापाड़ा निवासी लक्ष्मीकांत सिंह उर्फ मुन्ना (36) का शव शुक्रवार सुबह डिमना लेक में मिला। उनकी मां की मौत 5 अक्तूबर को हुई थी, जिसके बाद वे सदमे में थे। 6 अक्तूबर की सुबह वे अपने भाई से चाय पीने की बात कहकर लॉज से निकले थे, उसके बाद से लापता थे। शुक्रवार सुबह डिमना लेक में मिली लाश के बाद जब इसकी सूचना तमाम जिलों में वायरलेस से गई तो शव की तस्वीर भेजकर किरीबुरू में उनके परिजनों से पहचान कराई गई। वे मूल रूप से बिहार के बिहारशरीफ के निवासी थे। वे दो भाइयों में बड़े थे। उनके दो बच्चे हैं।उनके बहनोई सुभाष सिंह ने बताया कि मुन्ना सिंह का अपनी मां से बहुत अधिक लगाव था। बीमार होने के बाद उन्हें ब्रह्मानंद में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। 5 अक्तूबर की सुबह हार्ट अटैक से मौत होने के बाद मुन्ना विचलित हो गए थे। शाम में शव का अंतिम संस्कार करने के बाद भी वे किसी से बात नहीं कर रहे थे। 6 अक्तूबर की सुबह 8 बजे लॉज से निकलने के बाद जब देर तक नहीं लौटे तो उनके भाई शशिकांत सिंह, जो साथ ही लॉज में थे, उन्होंने तलाश शुरू की। तीन दिनों से पूरा परिवार उन्हें ढूंढने के लिए परेशान था। चांडिल से लेकर रांची तक परिजनों ने उन्हें ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुभाष सिंह के अनुसार, मुन्ना ने आत्महत्या की होगी। मुन्ना सिंह के पिता किरीबुरू में रिटायर कर्मचारी हैं, वहां उनका कारोबार था। इधर, बोड़ाम पुलिस का कहना है कि सुबह में लाश मिलने के बाद उसे अज्ञात शव घोषित किया गया था। शव की स्थिति देखकर पता चल रहा था 3 से 4 दिन पुरानी लाश है। डिमना लेक बोड़ाम थाना अंतर्गत आता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें