ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को सात साल की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को सात साल की सजा

बहरागोड़ा के चांदवा की 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एडीजे वन की अदालत ने मंगलवार को दोषी झानु टुडू उर्फ जालो टुडू को सात साल की सजा सुनाई। इसके अलावा उसपर 20 हजार रुपये का...

नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को सात साल की सजा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 19 Sep 2018 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

बहरागोड़ा के चांदवा की 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एडीजे वन की अदालत ने मंगलवार को दोषी झानु टुडू उर्फ जालो टुडू को सात साल की सजा सुनाई। इसके अलावा उसपर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। घटना 16 अगस्त 2016 की है।

शौच के लिए गई थी नाबालिग

घटना के दिन नाबालिग शाम पांच बजे घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गई थी। लौटते समय पड़ोस के आरोपी झानु टुडू ने उसे घेर लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। नाबालिग रोते हुए घर पर लौटी थी। पूछताछ करने पर उसने सबकुछ बता दिया था। इसके बाद मामले को ग्रामीण स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया था। नहीं सुलझने पर 17 अगस्त को बहरागोड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें