ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपरसूडीह में नाबालिग ने की स्कूली वैन चालक की हत्या

परसूडीह में नाबालिग ने की स्कूली वैन चालक की हत्या

परसूडीह थाना अंतर्गत सरजामदा जानीगोड़ा एसबीआई बैंक मोड़ के पास गुरुवार रात 10 बजे स्कूली वैन चालक राजेन्द्र कुमार शर्मा (30) की बेसबैट से मारकर हत्या कर दी...

परसूडीह में नाबालिग ने की स्कूली वैन चालक की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 30 Oct 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह थाना अंतर्गत सरजामदा जानीगोड़ा एसबीआई बैंक मोड़ के पास गुरुवार रात 10 बजे स्कूली वैन चालक राजेन्द्र कुमार शर्मा (30) की बेसबैट से मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या एक नाबालिग ने की, जिसके परिवार के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य सदस्य घर बंद कर फरार हो गए हैं। हत्यारोपी नाबालिग मृतक राजेन्द्र शर्मा के घर के ठीक सामने रहता है। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र जानीगोड़ा के किराए के एक मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। दो महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसी अहाते में उसका ससुराल भी है। उसके घर के ठीक सामने नाबालिग का घर है, जहां रात में पीने-खाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ झगड़ा कर रहा था। उनके यहां शोर होने पर राजेन्द्र घर से निकलकर जहां झगड़ा हो रहा था, वहां गया और नाबालिग को चुप करने के लिए उसे एक थप्पड़ लगा दिया। इसके बाद वह डांट-फटकार कर वहां से लौट रहा था कि वह नाबालिग घर के अंदर गया और हाथ में बेसबैट लेकर आया और उसने यह कहते हुए कि दोस्तों में होने वाले झगड़े में वही बार-बार क्यों आता है, यह कहकर पीछे से उस पर बेस बैट से प्रहार कर दिया। बैट लगते ही राजेन्द्र वहीं गिर गया। तब तक इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र के भाई रमेश शर्मा को मिली तो वे दौड़ते हुए उसके घर पहुंचे और ऑटो रिक्शा बुलाकर राजेन्द्र को सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुची और मृतक की पत्नी को लेकर वह सीधे घटनास्थल पर गए और उस नाबालिग की तलाश में उसके एक साथी, जो उसके साथ खाने-पीने में मौके पर मौजूद था, उसे गिरफ्तार कर लिया। राजेन्द्र मूल रूप से बिहार के गया जिले के बड़कागांव का निवासी है। उसके तीन भाई हैं, जिसमें वह सबसे छोटा था। राजेन्द्र पहले स्थानीय स्कूल के बच्चों को अपनी वैन से लेकर जाता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद से उसने भरण-पोषण के लिए मजदूरी का काम शुरू कर दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें