ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरयूपी से भागी नाबालिग जमशेदपुर के प्रेमनगर से बरामद

यूपी से भागी नाबालिग जमशेदपुर के प्रेमनगर से बरामद

जमशेदपुर। टेल्को पुलिस में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला से भाग कर शहर पहुंची एक नाबालिग को प्रेमनगर क्षेत्र से रविवार को बरामद कर लिया। पुलिस युवती को वापस उसके घर भेजने की तैयारी में है। इसकी...

यूपी से भागी नाबालिग जमशेदपुर के प्रेमनगर से बरामद
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 10 Feb 2020 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

टेल्को पुलिस में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला से भाग कर शहर पहुंची एक नाबालिग को प्रेमनगर क्षेत्र से रविवार को बरामद कर लिया। पुलिस युवती को वापस उसके घर भेजने की तैयारी में है। इसकी जानकारी वहां के पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस युवती को थाना में रखी हुई है। बताया जाता है कि पुलिस जब नाबालिग को बरामद करने पहुंची तो मौका पाकर उसे भगाने का आरोपी सोनू झा मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि युवती छह फरवरी से घर से लापता हुई थी। इसकी शिकायत युवती के परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस से की थी। उन्होंने बताया कि युवती ने खुद को बालिग़ बताया है और युवक से शादी करने की जानकारी दी है। बताया जाता है कि युवती पूर्व में जेम्को में युवक के साथ रह रही थी। इधर, नाबालिग ने पुलिस के समक्ष खुद को बालिग बताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें