व्यवसायी पुत्र का अपहरण कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल : सेठ

Jan 18, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कारोबारी देवांग गांधी के बेटे के अपहरण पर चिंता जताई। उन्होंने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार अपराधियों को रोकने में असफल है। सेठ ने आरोप लगाया कि राज्य बंगाल की राह पर बढ़ रहा है, जहाँ अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।

व्यवसायी पुत्र का अपहरण कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल : सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को कारोबारी देवांग गांधी के सर्किट हाउस एरिया स्थित आवास पहुंचे और उनसे मिलकर बेटे के अपहरण पर चिंता जताई। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही झारखंड की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार विधि-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। राज्य को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार से कानून-व्यवस्था संभालने की सीख लेनी चाहिए। संजय सेठ ने आरोप लगाया कि झारखंड बंगाल की राह पर बढ़ रहा है, जहां अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि एसएसपी के प्रयास से कैरव सकुशल आएंगे। साथ ही चेतावनी दी कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो अपराध और बढ़ेगा। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश जाकर निवेश की बात करते हैं, लेकिन ऐसी कानून-व्यवस्था में कोई पूंजीपति झारखंड आना नहीं चाहेगा। मंत्री ने झारखंड पुलिस द्वारा ईडी कार्यालय को घेरने की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, लेकिन हालात इतने बिगड़ गए हैं कि हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;