ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरराजस्व वसूली में खनन और मत्स्य पीछे, एडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

राजस्व वसूली में खनन और मत्स्य पीछे, एडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की। इसमें लक्ष्य से पीछे होने पर खनन और मत्स्य विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया और आवश्यक निर्देश दिया...

राजस्व वसूली में खनन और मत्स्य पीछे, एडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 25 Jan 2020 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की। इसमें लक्ष्य से पीछे होने पर खनन और मत्स्य विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया और आवश्यक निर्देश दिया गया। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला खनन विभाग द्वारा तय लक्ष्य के तहत अब तक कुल 4368.80 लाख रुपये की वसूली की गई है, जो वार्षिक लक्ष्य का मात्र 29.13 प्रतिशत है। वहीं, उत्पाद विभाग द्वारा 15165.95 लाख रुपये की वसूली की गई, जो वार्षिक लक्ष्य का 67.51 प्रतिशत है। जिला निबंधन कार्यालय द्वारा 2785.65 लाख की वसूली की गई, जो वार्षिक लक्ष्य का 44.89 प्रतिशत है। जिला परिवहन विभाग द्वारा 10158.40 लाख रुपये की वसूली की गई, जो वार्षिक लक्ष्य का 52.64 प्रतिशत है। जिला मत्स्य विभाग द्वारा 23.20 लाख रुपये की वसूली की गई, जो वार्षिक लक्ष्य का 43.36 प्रतिशत है। वहीं, नगर निकाय की बात करें तो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा अबतक कुल 92.71 लाख रुपये की वसूली की गई है, जो वार्षिक लक्ष्य का 92.71 प्रतिशत है। वहीं, मानगो नगर निगम द्वारा 431.14 लाख रुपये की वसूली की गई, जो लक्ष्य का 50.54 प्रतिशत है। जुगसलाई नगर परिषद द्वारा 151.48 लाख की वसूली की गई, जो वार्षिक लक्ष्य का 62.60 प्रतिशत है। अपर उपायुक्त सिन्हा ने समीक्षा के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों को फरवरी तक शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें