राशि ना खर्च करने पर प्राचार्य ने नाराजगी जताई

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों से नाराजगी जताई क्योंकि कई विभागों ने निर्धारित राशि नहीं खर्च की। उन्होंने बैठक में कहा कि कुछ विभागों ने एक भी रुपए नहीं खर्च किए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी विभागों के खर्च की रिपोर्ट मांगी है और जिन विभागों ने राशि खर्च नहीं की, उन्हें जवाब देना होगा।

राशि ना खर्च करने पर प्राचार्य ने नाराजगी जताई

जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों द्वारा पांच-पांच लाख रुपए की राशि नहीं खर्च करने पर नाराजगी जतायी। प्राचार्य ने शनिवार को विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक की और कहा कि वर्ष 2024 25 में कुछ विभागों ने एक भी रुपए नहीं खर्च की जबकि कुछ विभागों ने कम राशि खर्च की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी विभागों के खर्च की रिपोर्ट मांगी गई है। यह राशि इसीलिए दी जाती है ताकि कॉलेज के विभिन्न विभाग अपनी जरूरत को पूरी कर सकें लेकिन यह सुविधा मिलते हुए भी विभाग अपनी खरीदारी नहीं करते हैं।

बताया कि इस संबंध में मुख्यालय को सूचित कर दी जाएगी। जिन विभागों मैं राशि नहीं खर्च की है उन्हें मुख्यालय को खुद जवाब देना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।