Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMGMC Medical College Hostel Keys Expected for Postgraduate Doctors After Long Wait
मेडिकल छात्रों को आज मिल सकती है छात्रावास की चाबी

मेडिकल छात्रों को आज मिल सकती है छात्रावास की चाबी

संक्षेप:

लंबे समय की मांग के बाद, एमजीएमसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्नातकोत्तर डॉक्टरों को सोमवार को छात्रावास की चाबी मिलने की संभावना है। छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात की और छात्रावास के लिए खाता खुल गया है। 30 पुरुष और 30 महिला डॉक्टरों के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन पानी और सुरक्षा की समस्याएं अभी भी हैं।

Nov 30, 2025 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

लंबे समय से चल रही मांग के बाद आखिरकार एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्नातकोत्तर डॉक्टरों को सोमवार को छात्रावास की चाबी मिलने की उम्मीद है। छात्रों ने बताया कि शनिवार को उन्होंने प्राचार्य से मुलाकात की। उसी दिन छात्रावास के लिए खाता भी खुल गया। सोमवार को राशि जमा करने के बाद कमरे की चाबी उन्हें सौंप दी जाएगी। प्राचार्य ने फिलहाल छात्रों के लिए तैयार कमरों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, दो भवनों में कुल 30 पुरुष और 30 महिला स्नातकोत्तर डॉक्टरों को दो छात्रावास में कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों ने बताया कि वहां पानी की समस्या का अभी पूर्ण समाधान नहीं हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छात्रों ने बताया कि छात्रावास परिसर में सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त है। चहारदीवारी नहीं होने के कारण उन्होंने उपायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को वे पुनः उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां बताया गया कि इस संबंध में उप नगर आयुक्त को पत्र भेजा गया है। हालांकि, उनकी मुलाकात उप नगर आयुक्त से नहीं हो पाई। छात्रों ने मामले की शिकायत डीएसपी से भी की, जिन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया। छात्रों ने बताया कि मेन हॉल से लोहे के करीब दो दर्जन ढक्कन चोरी हो गए हैं। आशंका जताई गई है कि बाइक या गाड़ी के पहिये आदि भी चोरी हो सकते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करना आवश्यक है।