Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल के दंत विभाग में एक्स-रे शुरू
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में एक्स-रे सुविधा पूरी तरह शुरू हो गई है। मशीन पहले ट्रायल पर थी और अब मरीजों के लिए उपलब्ध है। इससे आरसीटी समेत दांतों के कई उपचारों में मदद मिलेगी। मरीजों को एक्स-रे के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में इलाज के दौरान जरूरत पड़ने पर एक्स-रे की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस मशीन को पहले ही मंगा लिया गया था जिसके बाद यह ट्रायल पर था और अब इसे पूरी तरह चालू कर दिया गया है। इस सुविधा के शुरू हो जाने से आरसीटी सहित कई अन्य सुविधाओं में लाभ मिलेगा। इसमें बाहर लोगों को काफी पैसे खर्च करने पड़ते थे वह अब नहीं लगेगा।

