एमजीएम में अब 10 के बदले 20 बेड का होगा आईसीयू

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने आईसीयू की क्षमता को 10 बेड से बढ़ाकर 20 बेड करने का निर्णय लिया है। बढ़ते गंभीर मरीजों की संख्या के कारण यह कदम उठाया गया है। नए आईसीयू में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी। गरीब मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

एमजीएम में अब 10 के बदले 20 बेड का होगा आईसीयू

एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आईसीयू की क्षमता बढ़ाकर 20 बेड करने का निर्णय लिया गया है। अभी यहां केवल 10 बेड पर ही मरीज भर्ती हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही यहां 10 बेड पर आईसीयू चालू किया गया था। अस्पताल में गंभीर मरीजों की बढ़ती जा रही है, जिसके कारण इमरजेंसी में मरीजों को स्ट्रेचर पर रखा जा रहा है या फिर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया जा रहा है। रोजाना 4 से 5 मरीजों को रेफर किया जाता है। रेफर होने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए आईसीयू के बेड की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।नए

आईसीयू में मॉनिटर सहित कई अन्य उपकरण लगा दिए गए हैं और वेंटिलेटर को ठीक किया जा रहा है। इससे गंभीर मरीजों के बीपी, हार्ट रेट और ऑक्सीजन स्तर पर हर पल नजर रखी जा सकेगी।गरीब मरीजों को मिलेगा ज्यादा लाभआईसीयू बेड बढ़ने से रेफर होने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। जगह न होने के कारण गरीब गंभीर मरीजों को पहले रेफर करना पड़ता था। अब नए बेड खुलने से उन्हें बेहतर सुविधा मिल सकेगी।जिले में अभी मात्र 16 सरकारी आईसीयूजिलेभर के सरकारी अस्पतालों में फिलहाल केवल 16 आईसीयू बेड हैं, जिनमें 10 एमजीएम में और 6 सदर अस्पताल में हैं। सदर अस्पताल में भी बेड बढ़ाने का प्रस्ताव है। घाटशिला में नए आईसीयू खोलने की योजना चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।